{"_id":"69d6b919277e859bd900245b","slug":"unseasonal-rains-have-washed-away-the-farmers-dreams-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-123166-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बेमौसम बारिश ने किसानों के सपनों पर फेरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बेमौसम बारिश ने किसानों के सपनों पर फेरा पानी
विज्ञापन
बारिश में भीगा अनाज। संवाद
-मंडी व खेतों में गेहूं की फसल बारिश से होती रही बर्बाद, अधिकारी बने रहे मूकदर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। बेमौसम बारिश ने अनाज मंडियों में बेहतर इंतजाम के दावों पानी में बहा दिया। मंडी में किसानों की मेहतन उगाए गए गेंहू को बचाने के लिए तिरपाल के इंतजाम भी पूरी तरह से जर्जर नजर आए। मंगलवार रात में हुई बारिश के कारण फसल सूखने का इंतजार कर किसानों की मेहनत पर बुधवार को हुई बारिश ने पानी फेर दिया और मंडी में नमी के कारण गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हो पाई।
दसअसल, गत सप्ताह से शुरू हुई बेमौसम बारिश ने किसानों के सपनों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। जहां किसान अपनी फसल को खेतों में बचाने के लिए भगवान से प्रार्थना करने में जुटा हुआ है। वहीं, अनाज मंडी में पड़ी किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल सरकार व प्रशासन की लापरवाही से बारिश के पानी की भेंट चढ़ गई। मंगलवार दिन रात से बुधवार दोपहर बाद दिनभर रुक-रुककर हुई बरसात से मंडी में पड़ा गेहूं भीगता रहा। कुछ ढेरियों पर किसानों ने फटा हुआ तिरपाल डाली, जबकि फड़ पर बारदाने में पड़ा गेहूं यूं ही भीगता रहा। जिसे किसी ने भी ढकने का प्रयास नहीं किया।
किसानों को चिंता है कि यदि बरसात तेज हुई तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। आढ़तियों का कहना है कि मजदूरों की मदद से गेहूं के ढेरों को ढकने और ऊंचे स्थान पर रखने का काम लगातार जारी रहा है। बुधवार को हुई बारिश के बीच जहां अनाज मंडी में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया। सुबह से पोर्टल बंद होने के कारण गेट पास भी नहीं कट पाए। ऐसे में ट्रेक्टर-ट्रॉलियों की बारिश के बीच सड़क तक कतार लगी रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नमी के कारण बिका नहीं, शेड के नीचे भी तिरपाल से ढका-- -
अनाज मंडी में गेहूं की आवक तेज हो गई है लेकिन नमी के कारण खरीद प्रक्रिया सुचारू नहीं हो पाई है। इससे किसान परेशान नजर आ रहे हैं। बुधवार को बरसात के बाद किसान शेड के नीचे भी गेहूं को तिरपाल से ढकते नजर आए। किसान सुरेश कुमार, रामसरूप और हरी सिंह ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव और हाल ही में हुई बारिश के कारण गेहूं में नमी बढ़ गई है। मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बारदाना आ चुका है। निर्धारित मानकों पर और नमी कम होने के बाद ही खरीद शुरू हो पाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दो दिन से हो रही है बारिश--
मंगलवार की देर रात से बुधवार की सुबह आठ बजे होडल में आठ एमएम, हथीन में छः एमएम, हसनपुर में आठ एमएम, पलवल में चार एमएम सहित बहीन में 10 बारिश बारिश दर्ज की गई। जबकि बुधवार की सांय पांच बजे तक होडल में पांच एमएम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। बेमौसम बारिश ने अनाज मंडियों में बेहतर इंतजाम के दावों पानी में बहा दिया। मंडी में किसानों की मेहतन उगाए गए गेंहू को बचाने के लिए तिरपाल के इंतजाम भी पूरी तरह से जर्जर नजर आए। मंगलवार रात में हुई बारिश के कारण फसल सूखने का इंतजार कर किसानों की मेहनत पर बुधवार को हुई बारिश ने पानी फेर दिया और मंडी में नमी के कारण गेंहू की सरकारी खरीद नहीं हो पाई।
दसअसल, गत सप्ताह से शुरू हुई बेमौसम बारिश ने किसानों के सपनों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। जहां किसान अपनी फसल को खेतों में बचाने के लिए भगवान से प्रार्थना करने में जुटा हुआ है। वहीं, अनाज मंडी में पड़ी किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल सरकार व प्रशासन की लापरवाही से बारिश के पानी की भेंट चढ़ गई। मंगलवार दिन रात से बुधवार दोपहर बाद दिनभर रुक-रुककर हुई बरसात से मंडी में पड़ा गेहूं भीगता रहा। कुछ ढेरियों पर किसानों ने फटा हुआ तिरपाल डाली, जबकि फड़ पर बारदाने में पड़ा गेहूं यूं ही भीगता रहा। जिसे किसी ने भी ढकने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
किसानों को चिंता है कि यदि बरसात तेज हुई तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। आढ़तियों का कहना है कि मजदूरों की मदद से गेहूं के ढेरों को ढकने और ऊंचे स्थान पर रखने का काम लगातार जारी रहा है। बुधवार को हुई बारिश के बीच जहां अनाज मंडी में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया। सुबह से पोर्टल बंद होने के कारण गेट पास भी नहीं कट पाए। ऐसे में ट्रेक्टर-ट्रॉलियों की बारिश के बीच सड़क तक कतार लगी रही।
विज्ञापन
नमी के कारण बिका नहीं, शेड के नीचे भी तिरपाल से ढका
अनाज मंडी में गेहूं की आवक तेज हो गई है लेकिन नमी के कारण खरीद प्रक्रिया सुचारू नहीं हो पाई है। इससे किसान परेशान नजर आ रहे हैं। बुधवार को बरसात के बाद किसान शेड के नीचे भी गेहूं को तिरपाल से ढकते नजर आए। किसान सुरेश कुमार, रामसरूप और हरी सिंह ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव और हाल ही में हुई बारिश के कारण गेहूं में नमी बढ़ गई है। मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बारदाना आ चुका है। निर्धारित मानकों पर और नमी कम होने के बाद ही खरीद शुरू हो पाएगी।
दो दिन से हो रही है बारिश