फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Unknown vehicle hits truck, youth dies

Gurugram News: अज्ञात वाहन ने ट्रक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Mon, 23 Jun 2025 12:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 23 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hits truck, youth dies
तावडू। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर गांव कलवाड़ी के पास गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने एक ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का क्लीनर कुमरेहड़ा गांव निवासी मोईन खान (22) गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर कट गए। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ट्रक चालक इस्माइल की तहरीर पर मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई इस्माइल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मोईन खान उनके साथ क्लीनर के तौर पर काम करता था। 20 जून की रात दोनों भाई ट्रक लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। करीब 12:15 बजे जब गांव कलवाड़ी के नजदीक पहुंचे तो उसी दौरान सामने से तेज गति में विपरीत दिशा एक वाहन आया। जिसने उनकी गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। जो इतनी भीषण थी कि ड्राइवर इस्माइल सीट से उछलकर पीछे जा गिरा और मोईन खान गाड़ी में बुरी तरह फंस गया। जबकि टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घायल मोईन को किसी तरह पलवल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान 21 जून की देर रात मोईन ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed