फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Unity gave a strong message to the forces destroying brotherhood

Gurugram News: एकता ने दिया भाईचारा खराब करने वाली ताकतों को कड़ा संदेश

Tue, 23 Jul 2024 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Unity gave a strong message to the forces destroying brotherhood
अमन कमेटी व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया सहयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। सावन के पहले सोमवार को बड़कली चौक पर जलाभिषेक यात्रा को लेकर सभी दुकानें बंद रहीं। यहां पर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। एक दो मेडिकल स्टोर व परचून की दुकानें जरूर खुलीं। सामान के लिए खरीदार नहीं दिखे। नूंह जिले में अमन चैन से निकली जलाभिषेक यात्रा का 36 बिरादरी ने दिल खोलकर स्वागत किया। पिछले साल हुई अप्रिय घटना से प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यही कारण है लोगों ने स्वयं ही दुकानों को बंद रखा है।

फिरोजपुर झिरका की एसडीएम डॉ. चिनार चहल ने बड़कली चौक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा किया। डग्गामार वाहन पूरी तरह से बंद रहे। हरियाणा कुछ परिवहन की बसें चलती रही। गांव खेड़ली नूंह, भादस, बड़कली चौक, मांडीखेड़ा स्थित नूंह अलवर के गांवों में सर्व समाज अमन कमेटी नगीना ने ग्रामीणों के साथ ब्रज मंडल जलाभिषेक शोभायात्रा का स्वागत किया। इधर, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने नूंह और राजाका मोड पर स्वागत किया। अमन कमेटी के हाजी सुलेमान, मोहम्मद खालिद हुसैन, अमन कमेटी संरक्षक हाजी जान मोहम्मद, सौकत अली सरपंच, भुट्टो सरपंच मौलवी फारूख समेत दर्जनों गणमान्य लोगों ने कहा कि मेवात आपसी भाईचारे के लिए जानी जाती है, वो आज साबित करके दिखाया। सभी की एकता ने भाईचारा खराब करने वाली ताकतों को कड़ा संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed