फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   United Farmers Front celebrated Farmers, Labor Day

संयुक्त किसान मोर्चा ने मनाया किसान, मजदूर दिवस0

Sat, 27 Feb 2021 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
United Farmers Front celebrated Farmers, Labor Day
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। राजीव चौक पर तीनों कृषि कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने किसान मजदूर दिवस मनाया। इस दौरान संत रविदास और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा कि कुछ भी हो, हम इन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को भी किसानों का समर्थन करने के लिए धरना स्थल पर संगठनों, मजदूरों, कामगारों व कर्मचारियों का पहुंचना जारी है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोख सिंह, आरएस राठी, गजेसिंह कबलाना ने कहा कि संत रविदास ने लोगों को शिक्षा दी थी कि अहंकार का त्याग कर ही जीवन में सुख-शांति रह सकती है लेकिन केंद्र सरकार अपने अहंकार में डूबी हुई है। उसे सड़कों पर बैठे किसान नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

ेश्रमिक नेताओं कामरेड सतबीर सिंह, ऊषा सरोहा, श्रवण कुमार, बलवान सिंह आदि ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही देश को आजादी मिली है लेकिन सरकार इन क्रांतिकारियों से भी मुंह मोड़ रही है। धरने पर बैठने वालों में एसएल प्रजापति, माइकल सैनी, विरेंद्र सिंह कटारिया, भारती देवी, लीलावती, मुकेश डागर, आरसी हुड्डा, कंवलजीत सिंह, धर्मराज भारद्वाज, मनोज श्योराण और रमेश दलाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed