फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Unique ID will give details of the animal, only one vaccine for three diseases

यूनिक आईडी देगी पशु का ब्योरा, तीन बीमारियों का एक ही टीका

Wed, 01 Jun 2022 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Unique ID will give details of the animal, only one vaccine for three diseases
गुरुग्राम। पशुओं को मुंहपका, खुरपका और गलघोंटू बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है, जिसमें पशु चिकित्सक घर-घर जाकर टीका लगा रहे हैं। इस बार तीनों बीमारियों के लिए एक ही टीका लगाया जा रहा है। इसके साथ-साथ पशुओं के कान में 12 अंकों का एक टैग भी लगाया जा रहा है। ये उस पशु का यूनिक एडेंटीफिकेशन नंबर होगा। इस नंबर को ऑनलाइन आईएनएपीएच (इनाफ) पोर्टल से जोड़ दिया जाएगा जिसमें पशु की सभी जानकारी दर्ज होगी जिससे पशुपालकों को समय समय पर टीकाकरण, योजनाएं और बीमारियों से बचाव संबंधित जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही पशु मालिक की पहचान भी हो सकेगी।
विज्ञापन

पशुपालन एवं डेयरी विभाग की उपनिदेशक डॉ पुनीता गहलोत ने बताया कि टीकाकरण जारी है। चार महीने से छोटी गाय, भैंस तथा सात महीने से ज्यादा गर्भवती गाय-भैंस को छोड़कर सभी पशुओं को टीका लगेगा। 31 मई तक 21 हजार पशुओं को टीका लग चुका है। जिले में लगभग 1.75 लाख पशुओं को टीका लगाया जाएगा। 10 जुलाई तक अभियान पूरा होगा। इस बीच जो पशु छूट गए हैं उनको नजदीकी पशु अस्पताल में टीका लगवाया जा सकेगा। ये पूरी तरह से नि:शुल्क है।
विज्ञापन

जिले में पशुओं का तादाद
भैंस 112688
गाय 64055
भेड़ 3207
बकरी 9752
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed