{"_id":"69fe32d0e888223e7a0c69fc","slug":"unemployment-is-a-massive-problem-in-haryana-and-other-states-rahul-gandhi-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87367-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा समेत अन्य राज्यों में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा : राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा समेत अन्य राज्यों में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा : राहुल गांधी
विज्ञापन
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में हुए शामिल
बेरोजगारी, बंगाल, असम चुनाव और अमेरिका-भारत डील को लेकर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अमेरिका-भारत डील, बेरोजगारी, चुनाव प्रक्रिया और उद्योगपतियों को लेकर कई आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा सहित कई राज्यों में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया गया और बेरोजगारी हरियाणा समेत अन्य राज्यों में सबसे बड़ा मुद्दा है।
राहुल गांधी गुरुग्राम के खांडसा चौक से एसडी स्कूल तक करीब एक किलोमीटर पैदल चले। इसके बाद अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए थे। उन्होंने बृजेंद्र सिंह की यात्रा को भी जनता से जुड़ने का प्रयास बताया। सभा के दौरान राहुल गांधी ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते और कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से किसानों और छोटे कारोबारियों को नुकसान होगा। डील में कृषि सेक्टर को अमेरिका के किसानों के लिए खोल दिया गया है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है और कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।
राहुल गांधी ने कहा कि जितने इलेक्शन चोरी करने हैं कर लो, लेकिन जनता में जो गुस्सा है, उसका सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा का चुनाव बीजेपी ने चोरी किया। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल, असम में इन्होंने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना लिया। लाखों नाम काट देते हैं, नए नाम जोड़ देते हैं। आयोग इनके कंट्रोल में है, ये सोचते हैं कि हम सब कर लेंगे।