फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Under the campaign, 99.84 percent children in the district were administered anti-polio doses.

Gurugram News: अभियान के तहत जिले में 99.84 प्रतिशत बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक

Tue, 30 Jun 2026 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Under the campaign, 99.84 percent children in the district were administered anti-polio doses.
डीसी के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय अभियान का हुआ सफल समापन
विज्ञापन

3.95 लाख बच्चों तक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमें

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। यह अभियान डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा था। अभियान के पहले दिन बूथों पर टीकाकरण और खुराक दी गई। वहीं, दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों तक पहुंच बनाई और उन्हें पोलियो रोधी खुराक पिलाई। अभियान का उद्देश्य जिले के पांच वर्ष तक की आयु के हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखना था।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ झुग्गी बस्तियों, निर्माण स्थलों, ईंट-भट्टों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक से वंचित न रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि अभियान के तहत जिले में कुल 3 लाख 95 हजार 808 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अभियान की समाप्ति तक 3 लाख 95 हजार 94 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई, जो निर्धारित लक्ष्य का 99.84 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की टीमों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और लोगों के सहयोग से हो सकी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के प्रति इसी प्रकार जागरूक रहकर बच्चों को सभी आवश्यक टीके समय पर लगवाना आवश्यक है, ताकि उन्हें विभिन्न गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed