फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Under Rule-134A, 5 centers will be built in the district for examination, after verification of documents, qualified students will take the exam.

नियम-134ए के तहत परीक्षा के लिए जिले में बनेंगे 5 केंद्र, दस्तावेज के सत्यापन के बाद योग्य विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Sun, 28 Nov 2021 04:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
Under Rule-134A, 5 centers will be built in the district for examination, after verification of documents, qualified students will take the exam.
गुरुग्राम। नियम-134ए के तहत आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 10 फीसदी सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चलाई गई है। नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में निजी स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए 5 दिसंबर को परीक्षा होगी, जिसके लिए जिले में 5 केंद्र बनाए जाएंगे। गुरुग्राम खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर 4-7 और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जैकबपुरा में परीक्षा केंद्र बनेंगे। वहीं सोहना खंड के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोहना, फरुखनगर खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (बाल) फरुखनगर और पटौदी खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पटौदी में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में दूसरी से नौवीं कक्षा एवं 11वीं कक्षा में लगभग 2 हजार विद्यार्थियों ने ही नियम-134ए के तहत दाखिला के लिए बीते 24 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए हैं। विभाग द्वारा विद्यार्थियों के दस्तावेज का सत्यापन किया जा रहा है और सभी दस्तावेज सही मिलने पर योग्य विद्यार्थियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी। 5 दिसंबर को परीक्षा ली जाएगी और 10 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, 55 फीसदी या इससे अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को 13 दिसंबर को निकलने वाले पहले ड्रा में शामिल किया जाएगा और 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक दाखिला लेने के लिए समय दिया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शशि बाला अहलावत ने बताया कि 5 दिसंबर को परीक्षा आयोजित होगी, जिसके लिए केंद्र बनाए जाने वाले स्कूल प्रधानाचार्यों को परीक्षा आयोजित कराने संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed