फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Uncontrolled car hits tree, bikes broken, more than 10 people including policemen survive

Gurugram News: पेड़ से टकराई बेकाबू कार, बाइकें तोड़ीं, पुलिसकर्मियों समेत 10 से अधिक लोग बचे

Sat, 16 May 2026 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits tree, bikes broken, more than 10 people including policemen survive
सोहना कस्बे के दमदमा चौक पर हादसा, नशे की हालत में था कार चालक हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे के दमदमा चौक पर बेकाबू कार चालक ने तीन बाइक समेत दो गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा आरोपी कार चालक एक पेड़ और गन्ने की मशीन को भी टक्कर मारकर तोड़ दिया। हादसे में 10 से अधिक लोग बाल-बाल बचे हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी कार चालक नशे में कार चला रहा था। आरोपी की पहचान बुधराम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

कस्बे में दमदमा चौक पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे यह हादसा हुआ। कार चालक गुरुग्राम से सोहना की तरफ आ रहा था। जानकारी के अनुसार, कार सिग्नल तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि पास स्थित पुलिस बूथ के सामने खड़ी पुलिस कर्मचारी की गाड़ी भी करीब 6 फुट दूर तक चली गई। गाड़ी ने सामने लगी गन्ने की मशीन को भी टक्कर मारकर तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस बूथ के पास खड़ीं पुलिस कर्मचारियों की तीन बाइकों में से एक बाइक टक्कर लगने से गंदे पानी के नाले में जाकर गिरी। साथ ही टक्कर लगने से दो अन्य बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में बूथ के अंदर खाना खा रहे करीब पांच ट्रैफिक पुलिसकर्मी, जूस विक्रेता, कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग आदि बाल-बाल बच गए। बेकाबू गाड़ी कस्बे के दवाई विक्रेता की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed