फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Uncontrolled car hits e-rickshaw, passenger dies

Gurugram News: बेकाबू कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, यात्री की मौत

Tue, 17 Jun 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits e-rickshaw, passenger dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। उद्योग विहार फेज-5 में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार चालक ने अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें ई-रिक्शा में सवार एक यात्री की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं चालक समेत चार अन्य घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों ने कार चालक विहार पट्टा बोहरी (जम्मू) निवासी आयुष को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वह अभी गुरुग्राम के सेक्टर-48 में रहता है। वहीं, ई-रिक्शा चालक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी सुनील के रूप में हुई, जो अभी कापसहेड़ा में रह रहा है।
ई-रिक्शा में सवार रंजीत की शिकायत पर उद्योग विहार थाना में चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रंजीत ने पुलिस को बताया कि वह सुबह कापसहेड़ा से शंकर चौक जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठा था। उनके अलावा चार अन्य सवारियां भी बैठी थीं। जब ई-रिक्शा साइबर पार्क के सामने पहुंची से पीछे से तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को गंभीर चोटें आईं। एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल हुए सुनील व अन्य सवारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ई-रिक्शा चालक सुनील और एक सवारी रंजीत का उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि कार चालक आयुष के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed