फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Uncontrollable corona: 398 infected in a day, 1 dead

फिर टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में सर्वाधिक 398 संक्रमित, 1 की मौत

Fri, 02 Apr 2021 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable corona: 398 infected in a day, 1 dead
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से बेतहाशा बढ़ने लगी है। हर दिन आ रहे नए मरीजों का रिकॉर्ड टूट रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी एक दिन पहले के मुकाबले वर्ष के सर्वाधिक 398 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई तो 262 को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, संक्रमण के कारण एक मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन

अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63792 हो चुकी है तो वहीं कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 366 हो गई है। मार्च की शुरुआत के साथ ही धीरे-धीरे बढ़ रहा कोरोना संक्रमण अब बेकाबू हो चुका है। न सिर्फ संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है बल्कि मृतकों का आंकड़ा भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रोजाना आ रहे नए मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही जिले में अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2283 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 2083 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं जबकि अब 200 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले एक माह में कोरोना के सक्रिय मरीजों व अस्पतालों में इलाजरत संक्रमितों की संख्या में करीब 4 गुना इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

अब जिले में उपचाराधीन 200 मरीजों में से 188 का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि 7 कोविड अस्पताल व 5 कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब कोरोना जांच के लिए अभियान तेज कर दिया है। खास तौर पर सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव की योजना के मुताबिक रैपिड एंटीजन जांच में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक 5595 की हुई जांच
शुक्रवार को सबसे ज्यादा कोरोना के नए मरीज आए तो वहीं सर्वाधिक 5595 लोगों से कोविड जांच के लिए नमूने भी लिए गए। यह इस वर्ष की कोरोना जांच की सर्वाधिक संख्या है। 5595 में से 4895 की आरटी-पीसीआर व 700 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 9 लाख 48 हजार 721 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 63 हजार 792 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed