फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Uncle's killer nephew and his accomplice arrested in land dispute

Gurugram News: जमीन के विवाद में चाचा का हत्यारा भतीजा और उसका साथी गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Uncle's killer nephew and his accomplice arrested in land dispute
- जेल में कैदी से दोस्ती कर बनाया था चाचा की हत्या का प्लान
विज्ञापन


- 20 लाख में हत्या की सुपारी दी, सात लाख रुपये दिया था एडवांस

अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। इस्लामपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर पांच साल पहले रामकरण की हत्या करने वाले भतीजे विकास को पुलिस ने उसके साथी मुन्ना के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्या के मामले में एक भतीजे नितिन सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सदर थाना पुलिस ने उन्हें बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
एसीपी अपराध वरूण दहिया ने बताया कि 31 जुलाई 2018 को गांव इस्लामपुर में जमीन के विवाद में रामकरण नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी। रामकरण पर पहले भी उसके दो भतीजों इस्लामपुर निवासी विकास उर्फ विक्की और नितिन उर्फ निक्की ने मिलकर हमला किया था। इस मामले में नितिन उर्फ निक्की जेल में बंद था। उसने जेल में ही एक कैदी मुन्ना पंडित को चाचा की हत्या के लिए 20 लाख रुपये में सुपारी दी थी। जेल से निकलकर वारदात के पहले उसने मुन्ना को सात लाख रुपये दिए थे, शेष राशि दी जानी बाकी थी। इसके बाद मुन्ना ने अन्य साथियों का इंतजाम किया और रामकरण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में मुख्य आरोपी मुन्ना और विकास फरार चल रहे थे। जिन्हें अलग-अलग स्थानों से काबू किया गया। मुन्ना पंडित मथुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
विज्ञापन

एसीपी अपराध वरुण दहिया का कहना है कि मुन्ना पंडित पर दिल्ली, मथुरा, हरियाणा में लूट, चोरी, जानलेवा हमला करने सहित 18 मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी विकास पर जानलेवा हमला और हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed