फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   UER-2 will give speed to Gurugram

Gurugram News: गुरुग्राम को रफ्तार देगा यूईआर-2

Sun, 17 Aug 2025 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
UER-2 will give speed to Gurugram
जाम मुक्त होगा दिल्ली एयरपोर्ट और सोनीपत का सफर, 50 हजार लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

दिल्ली की अंदरूनी सड़कों पर जाम से नहीं जूझना होगा

संवाद न्यूज एजेंस

गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली खंड के द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) का उद्घाटन किया। यूईआर-2 के उद्घाटन से सोनीपत रोड और एयरपोर्ट आने-जाने वाले गुरुग्राम के वाहनों को दिल्ली में अंदरूनी सड़कों पर घंटों तक जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। इस सड़क के खुलने से दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहन चालकों को भी मिलेगा। सबसे ज्यादा फायदा न्यू गुरुग्राम के लोगों को होगा। इस मार्ग के खुलने से रोजाना करीब 50 हजार वाहन चालकों का सफर सुहाना होगा।
यूईआर सिर्फ गुरुग्राम के वाहन चालकों को जाम से राहत नहीं दिलाएगा। यह दिल्ली में ही अन्य क्षेत्रों में जाने के लिए काम आएगा। द्वारका से रोहिणी, मुंडका व अन्य क्षेत्रों तक जल्द पहुंच सकेंगे। यूईआर-दो खुलने से गुरुग्राम से सोनीपत, पानीपत, करनाल व अन्य स्थानों पर जाने वाले वाहन चालकों को एक और विकल्प मिल गया है। पहले उन्हें दिल्ली के जाम से जूझना पड़ता या फिर केएमपी एक्सप्रेसवे से होकर गुजरना पड़ता था। अब सोनीपत व अन्य जिलों में जाने वाले वाहन चालकों के सामने एक नया विकल्प मिल गया है। इस मार्ग से भारी वाहनों को भी फायदा होगा। इस मार्ग से गुरुग्राम के साथ ही सोनीपत की तरफ से एयरपोर्ट पहुंचने वाले वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलेगी। शहर वासियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कई बार महिपालपुर और सिरहौल बाॅर्डर पर जाम के चलते एक -एक घंटे तक का समय लग जाता था। अब वह 25 से 30 मिनट में एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

--------
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर कम होगा वाहनों का दबाव
दिल्ली -जयपुर एक्सप्रेसवे से प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। जो वाहन चालक दिल्ली के दूसरे क्षेत्र में जाते हैं वह अब द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-दो का इस्तेमाल कर जल्द ही पहुंच सकेंगे। वाहन चालक नरसिंहपुर के पास से ही द्वारका एक्सप्रेसवे से होते हुए यूईआर-दो से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। ऐसे ही जयपुर जाने वाले वाहन चालकों को फायदा होगा। अगर वह वाहन चालक धौला कुआं की तरफ से आ रहे हैं वह महिलापुर के पास से इस रास्ते से होते हुए मानेसर की तरफ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए गुरुग्राम से सिग्नल फ्री होगा दिल्ली का सफर



अर्बन एक्सटेंशन रोड-दो (यूईआर) और द्वारका एक्सप्रेसवे से नए गुरुग्राम के लाखों लोगों को सीधा फायदा होगा। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगते हुए बजघेड़ा गांव, पालम विहार, दौलताबाद गांव, सेक्टर-103 ,104 ,102 ,99,88, 100, 37 डी, एसपीआर पर रहने वाले लोग दिल्ली एयरपोर्ट तक सिग्नल फ्री सफर कर सकेंगे। इस क्षेत्र में 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। सेक्टर-37 डी में छोटी औद्योगिक इकाइयां हैं। यहां पर भारी वाहनों का आना लगा रहता है। अब वह सीधे यहां पर पहुंच सकेंगे।

वर्जन
एयरपोर्ट जाने वाले और दिल्ली की तरफ से मानेसर आगे क्षेत्र में जाने वाले वाहन चालकों को एक नया विकल्प मिल गया है। जिले के लोग अब एयरपोर्ट जल्द पहुंच सकेंगे। उम्मीद है कि दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर भी वाहनों का दबाव कम होगा और वाहन चालक अपने गंतव्य तक जल्द पहुंच सकेंगे। - डाॅ. राजेश मोहन, पुलिस उपायुक्त यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed