{"_id":"6855acd440a73edc6d043ea5","slug":"two-youths-perform-dangerous-stunts-on-dwarka-expressway-video-goes-viral-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60467-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर दो युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर दो युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी, वीडियो वायरल
विज्ञापन
कार की सनरूफ से बाहर निकलकर छत पर बैठ ड्रिंक करते नजर आ रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर दो युवकों की खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में दो युवक काले रंग की कार की सनरूफ से बाहर निकलकर छत पर बैठकर ड्रिंक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
वीडियो में दिख रही कार के शीशे भी काले हैं। कार की आगे वाली नंबर प्लेट गायब है, जिससे इसकी पहचान मुश्किल हो रही है। तेज पंजाबी गानों की धुन पर बनाए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
द्वारका एक्सप्रेस-वे यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गुरुग्राम में इस तरह की खतरनाक स्टंटबाजी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पहले की घटनाओं में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ चालान काटे और कुछ को गिरफ्तार भी किया। इसके बावजूद इस तरह की घटना रुक नहीं रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर कार और युवकों की पहचान करेगी।