फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two youths died after being buried in a pit in Ramgarh village

रामगढ़ गांव में गड्ढे में दबकर दो युवकों की मौत

Mon, 27 Sep 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two youths died after being buried in a pit in Ramgarh village
गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव में सोमवार देर शाम दो युवकों की गड्ढे में दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने युवकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के द्वारा अंडर ग्राउंड बिजली की तार डालने का काम किया जा रहा है। फतेहपुर दिल्ली निवासी मोहर सिंह और सुरेश सेक्टर-65 थाना अंतर्गत रामगढ़ गड्ढे में अंडर ग्राउंड तार डालने का काम कर रहे थे। तभी ऊपर से मिट्टी गिरने से दोनों दब गए। उस स्थान पर अंडर ग्राउंड तार डालने के लिए 10-12 फुट गहरी खुदाई की गई थी। मिट्टी खिसकने से शाम करीब छह बजे गड्ढे में दबकर दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना किस वजह से हुई पुलिस इसकी तफ्तीश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। आगे की कार्यवाही उनके आने पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed