{"_id":"6af9bd1ff672c6b7dd01dc40","slug":"two-youths-and-a-schoolgirl-injured-in-three-separate-road-accidents-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-107375-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक और स्कूली बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक और स्कूली बच्ची घायल
विज्ञापन
दो हादसों में बाइकों को कार और बस ने और बच्ची को कैंटर ने मारी थी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक और एक स्कूली बच्ची घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो हादसों में बाइकों को कार और निजी बस ने टक्कर मारी थी। वहीं, बच्ची को कैंटर ने अपनी चपेट में ले लिया था। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर फर्रुखनगर और खेड़कीदौला थाने में 14 नवंबर को सड़क हादसे संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
फर्रुखनगर थाने में दी शिकायत में ताजनगर गांव निवासी भूमि यादव ने पुलिस को बताया कि चार नवंबर को वह बुलेट से कॉलेज से अपने घर जा रहे थे। शाम करीब 4 बजे जाटी वाला मोड़ के पास तेज रफ्तार एक निजी बस चालक ने पिकअप गाड़ी को ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके पैर की हड्डी टूट गई। वहीं, चालक बस लेकर मौके से भाग गया।
दूसरे मामले में राजस्थान के दौसा निवासी शैलेंद्र कसाना ने खेड़कीदौला थाने में दी शिकायत में बताया कि एक नवंबर की दोपहर करीब एक बजे वह बाइक से सेक्टर-82 जा रहा था। खेड़कीदौला टोल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मार दी और चालक कार लेकर मौके से भाग गया। हादसे में शैलेंद्र कसाना के पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
वहीं, तीसरे मामले में नखडोला गांव निवासी ममता ने खेड़कीदौला थाने में शिकायत में बताया कि वे 5 नवंबर को जब वे बेटी को स्कूल से लेकर आ रहीं थीं तब तेज रफ्तार कैंटर ने साइड से बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बच्ची के सिर और पैर में चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने कैंटर रुकवाकर चालक को पकड़ लिया। माैके पर कैंटर मालिक भी पहुंचा। हादसे में घायल बच्ची को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि संबंधित थानों की पुलिस तीनों मामलों में छानबीन व आगामी कार्रवाई कर रही है। तीनों हादसों को अंजाम देने वाले वाहनों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही चालकों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।