फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two youth tried to cut ATM

दो युवकों ने की एटीएम काटने की कोशिश

Wed, 01 Jul 2020 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Two youth tried to cut ATM
गुरुग्राम। पालम विहार स्थित अन्नपूर्णा मार्केट में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को काटने का प्रयास किया गया। हेल्मेट व मास्क पहनकर आए दो युवकों ने गैस कटर की मदद से एटीएम काटने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब होने पर दोनों फरार हो गए। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। बुधवार को पालम विहार थाना पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र ने बताया कि आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना के मुताबिक, बुधवार तड़के साढ़े पांच बजे एटीएम बूथ में दो युवक आए। एक ने हेल्मेट जबकि दूसरे ने मास्क पहना हुआ था। युवकों ने आते ही मशीन से छेड़छाड़ करते हुए गैस कटर से काटने का प्रयास किया, जबकि उसका दूसरा निगरानी रखता हुआ दिखाई दिया। कुछ देर कटर मशीन चलाने के बाद दोनों मशीन से छेड़छाड़ करने लगे, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर मशीन क्षतिग्रस्त हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना के कई घंटे बाद बैंककर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों से मशीन कट नहीं पाई इसलिए वह फरार हो गए। जांच में यह भी पाया गया कि एटीएम बूथ में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है आरोपियों ने रेकी के बाद इसी एटीएम को चुना। एटीएम में कितने रुपये थे पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुईं कई घटनाएं
एटीएम से छेड़छाड़ और काटकर रुपये चुराने की कई घटनाएं इस साल हो चुकी हैं। पिछले हफ्ते बादशाहपुर में केनरा बैंक के एटीएम को लूटा गया था जिसमें पुलिस ने सेना के जवान समेत दो को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा 23 मई को आर्केड मार्केट से बदमाशों ने एटीएम से छेड़छाड़ कर 42.39 लाख रुपये चोरी किए थे। मई में ही सोहना में एटीएम से 1.50 लाख रुपये चोरी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed