{"_id":"64457f8b2feee56a1605a496","slug":"two-women-special-mini-buses-run-on-sohna-route-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-3913-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना रूट पर दो मिनी बसें महिला स्पेशल चलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना रूट पर दो मिनी बसें महिला स्पेशल चलाईं
Mon, 24 Apr 2023 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम डिपो से विभिन्न रूटों पर मिनी बसों का संचालन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम बस डिपो प्रबंधन ने रोडवेज की मिनी बसों का संचालन शुरू करा दिया है। दो मिनी बसों को महिला स्पेशल के तौर पर गुरुग्राम से सोहना के मध्य संचालित किया जा रहा है। गुरुग्राम डिपो को 20 नई मिनी बसों मिली हैं। बीते शनिवार को बल्लभगढ़ में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा मिनी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इसके उपरांत रविवार को गुरुग्राम बस डिपो से मिनी बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन शुरू कर दिया गया है।
रोडवेज की मिनी बसों में 32 यात्रियों के बैठने के लिए सीट उपलब्ध हैं। गुरुग्राम डिपो के मुख्य निरीक्षण (सीआई) राजबीर ने बताया कि मिनी बसें चार मिनी बस बहादुरगढ़ रूट पर, दो मिनी बस बल्लभगढ़ रूट पर, एक बस झज्जर, एक बस रेवाड़ी, दो बस रोहतक रूट के अलावा पटौदी, फर्रुखनगर, कुलाना गांव सहित अन्य रूटों पर मिनी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई मिनी बसों का रात्रि ठहराव रहेगा और वे सुबह यात्रियों को लेकर गुरुग्राम बस अड्डा के लिए रवाना होंगी।
सीआई राजबीर ने बताया कि सोहना रूट पर दो मिनी बसें महिला स्पेशल चलेंगी। यह बसें रात्रि ठहराव के उपरांत सुबह महिला यात्रियों को लेकर गुरुग्राम बस अड्डा पहुंचेगी। बसों के अच्छे संचालन को लेकर चालक-परिचालकों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। सभी मिनी बसों का शेड्यूल अनुसार ही रूटों पर संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को आवागमन में सुविधा हो सके।