फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two women fight at the registration counter of the Civil Hospital

Gurugram News: नागरिक अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर दो महिलाओं में मारपीट

Mon, 01 Dec 2025 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Two women fight at the registration counter of the Civil Hospital
कहासुनी मारपीट में बदली...चश्मा तोड़ा और कार्ड फाड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह करीब 11 बजे पंजीकरण काउंटर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो महिलाओं के बीच कार्ड बनवाने को लेकर कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों महिलाएं अपनी बारी जल्दी आने के तनाव में थीं। इसी दौरान लाइन में आगे बढ़ने को लेकर पहले विवाद हुआ, फिर बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। वहां खड़े मरीजों के अनुसार मारपीट के दौरान एक महिला का चश्मा तोड़ने के साथ पंजीकरण कार्ड भी फाड़ दिया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।


अस्पताल स्टाफ ने बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर आरोप लगाती रहीं। घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सक और पीएमओ मौके पर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसी घटनाएं अस्पताल की कार्यप्रणाली को बाधित करती हैं और मरीजों को अनावश्यक परेशानी होती है। पीएमओ ने दोनों पक्षों को समझने के लिए दोनों महिलाओं को नजदीकी पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed