{"_id":"6af9a3ca07274289150464a7","slug":"two-win-bronze-at-delhi-state-wushu-championship-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-107385-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिल्ली स्टेट वुशु चैंपियनशिप में दो ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिल्ली स्टेट वुशु चैंपियनशिप में दो ने जीता कांस्य
विज्ञापन
जतिन राणा और रुद्र ने अलग-अलग भार वर्ग में हासिल की उपलब्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली स्टेट वुशु चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा लेने उतरे जिले के दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता। बिजवासन निवासी जतिन राणा ने ओपन वेट कैटेगरी और रुद्र ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है। खास बात यह रही कि त्रिलोकी क्लब ने पहली बार दिल्ली स्टेट वुशु चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर कोच रमन लांबा और कोच चंदा दलाल ने उन्हें बधाई दी। जतिन और रुद्र ने कहा कि पहली बार दिल्ली स्टेट वुशु चैंपियनशिप में हिस्सा लेना उनके लिए अच्छा अनुभव रहा। प्रतियोगिता में अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने से काफी कुछ सीखने को मिला। कांस्य पदक जीतने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वह अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास जारी रखेंगे।