फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two rooms and a badminton court will be built in the government school of Sikandarpur.

Gurugram News: सिकंदरपुर के सरकारी स्कूल में बनेंगे दो कमरे, बैडमिंटन कोर्ट

Sat, 22 Nov 2025 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two rooms and a badminton court will be built in the government school of Sikandarpur.
मेयर ने किया शिलान्यास, स्कूल प्रांगण में टाइल्स भी लगेंगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने मानेसर निगम के गांव सिकंदरपुर के सरकारी स्कूल में दो कमरों, बैडमिंटन कोर्ट और स्कूल प्रांगण में टाइल्स लगाने के काम का शिलान्यास किया। कार्य सांसद निधि कोष से 40 लाख रुपये की लागत से होंगे।

मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी सोच यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण में पढ़ाई करें। मेयर ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। सांसद निधि कोष से प्राप्त धन का उपयोग पूरी पारदर्शिता से किया जाएगा। स्कूल के नए कमरे बनने से कक्षाओं में भीड़ कम होगी और शिक्षकों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण से बच्चों में खेल भावना का विकास होगा। बच्चे शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। स्कूल परिसर में टाइल्स लगाने से स्कूल का वातावरण स्वच्छ और आकर्षक बनेगा। इस मौके पर पार्षद रवि यादव और स्कूल की प्रधानाचार्य ने मेयर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना से स्कूल के विद्यार्थियों को बहुआयामी लाभ होगा। वर्तमान में स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed