{"_id":"6abf830f83206b91d40fe197","slug":"two-regional-officials-suspended-in-gurugram-review-meeting-following-rwa-complaint-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में सीएम का बड़ा एक्शन: समीक्षा बैठक में दो अधिकारी निलंबित, आरडब्ल्यूए की शिकायतें बनीं वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में सीएम का बड़ा एक्शन: समीक्षा बैठक में दो अधिकारी निलंबित, आरडब्ल्यूए की शिकायतें बनीं वजह
Fri, 02 Oct 2026 03:40 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:40 PM IST
सार
गुरुग्राम की विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त कार्रवाई की। लगातार मिल रही आरडब्ल्यूए की शिकायतों के बाद हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुग्राम नॉर्थ और साउथ के दोनों क्षेत्रीय अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
गुरुग्राम की विकास परियोजनाओं को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुग्राम नॉर्थ और गुरुग्राम साउथ के क्षेत्रीय अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण और उससे जुड़ी शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान लगातार आरडब्ल्यूए की ओर से मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके बाद गुरुग्राम नॉर्थ की क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा और गुरुग्राम साउथ के क्षेत्रीय अधिकारी मुकुल कुमार को निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास परियोजनाओं के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े मामलों में भी प्रभावी निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।