फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Molestation of a female employee at a metro station

Gurugram News: मेट्रो स्टेशन पर कार्यरत महिला कर्मचारी से छेड़छाड़

Fri, 02 Oct 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Molestation of a female employee at a metro station
मेट्रो थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मेट्रो स्टेशन पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टेशन परिसर में ही एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत पर मेट्रो थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में पुलिस को शिकायत देने वाली महिला मानेसर इलाके की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेट्रो स्टेशन पर काम करती है। 26 सितंबर को जब वह इफको चौक मेट्रो स्टेशन पर थी तो एक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने सरकारी काम में बाधा डालने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अब प्राथमिकी दर्ज कर मेट्रो स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पड़ोसी पर अश्लील इशारे करने का आरोप
गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना इलाके में रहने वाली महिला ने अपने पड़ोसी पर अश्लील इशारे करने, गाली-गलौज व मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कन्हई इलाके की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 सितंबर को पड़ोसी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। आरोपी ने अश्लील इशारे किए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed