फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two people arrested for providing weapons in firing on singer Rahul Fazilpuria

Gurugram News: गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग के मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले दो धरे

Tue, 02 Sep 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested for providing weapons in firing on singer Rahul Fazilpuria
- आरोपियों से रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-40 की पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी को रविवार को दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान जींद जिले के बख्ताखेड़ा गांव निवासी सुदीप और दिल्ली के गोपालपुर निवासी शक्ति के रूप में हुई है।
पूछताछ में पता चला कि गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने, रोहित शौकीन की हत्या करने और पुलिस पर फायरिंग करने में प्रयोग किए गए हथियार इन्होंने ही आरोपियों को उपलब्ध कराए थे। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि आरोपी सुदीप के खिलाफ जींद जिले में अवैध हथियार रखने व उपलब्ध कराने के संबंध में तीन मामले पहले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 26 अगस्त को एसटीएफ यूनिट गुरुग्राम और अपराध शाखा सेक्टर-31, सेक्टर-43 व मानेसर की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रोहित शौकीन की हत्या और गायक राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने के मामलों में वांछित बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए थे। आरोपियों की पहचान सोनीपत के जाजल गांव निवासी शुभम उर्फ काला, सोनीपत के छतेहरा बहादुरपुर गांव निवासी आशीष उर्फ आशु, झज्जर के लोहा माजरा गांव निवासी विनोद उर्फ पहलवान व पदम उर्फ राजा और सोनीपत के दीपालपुर गांव निवासी गौतम उर्फ गोगी के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed