फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two people arrested for cheating people by luring them to buy iPhones at low prices

Gurugram: सस्ते आई-फोन का लालच देकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर बनाते थे शिकार

Sun, 09 Mar 2025 02:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 09 Mar 2025 02:26 PM IST
सार

आरोपियों के पास से पुलिस ने 17 मोबाइल, 40 क्यूआर कोड, 36 सिम कार्ड, 45 एटीएम, 45 चेक बुक और तीन लैपाटॉप बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Two people arrested for cheating people by luring them to buy iPhones at low prices
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर सस्ते आई-फोन का लालच देकर ठगी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के सेक्टर-5 वसुंधरा निवासी अनुपम व गौतमबुध नगर के सावेरी निवासी रवि अग्रवाल उर्फ अमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से पुलिस ने 17 मोबाइल, 40 क्यूआर कोड, 36 सिम कार्ड, 45 एटीएम, 45 चेक बुक और तीन लैपाटॉप बरामद किए हैं। साइबर अपराध मानेसर पुलिस को एक युवक ने शिकायत देकर बताया था कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर आईफोन का ऑफर दिया था। इसके बदले में उनसे विभिन्न प्रकार के चार्ज लेते हुए 43 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों युवकों को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ठगी की राशि जिन बैंक खातों में आती थी, वह उन खाते को ऑपरेट करने का काम करते थे। आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी पेज बनाकर लोगों को सस्ते दाम पर आईफोन देने का लालच देकर ठगी करते थे। इस काम के लिए आरोपियों को कमीशन के तौर पर 30 से 40 हजार रुपये मिलते थे। एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपियों से बरामद मोबाइल और लैपटॉप को भी जांच के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही उनके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed