फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two Panchayat secretaries were chargesheeted for negligence in duty

Gurugram News: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पंचायत सचिव को किया चार्जशीट

Wed, 19 Mar 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two Panchayat secretaries were chargesheeted for negligence in duty
नूंह। जिला परिषद नूंह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप सिंह अहलावत ने खंड नगीना में कार्यरत पंचायत सचिव बिलाल को विभागीय कार्यों में घोर लापरवाही, कदाचार सहित विभिन्न आरोपों के तहत चार्जशीट किया है। सीईओ द्वारा जारी आदेशों के अनुसार पंचायत सचिव के रूप में कार्य करते हुए आरोपी बिलाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में कोई भी कार्य करने में विफल रहे, जोकि उनकी आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही को दर्शाता है। बार-बार प्रयासों के बावजूद अधिकारियों के कॉल का जवाब न देने, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, नूंह की अध्यक्षता में आयोजित अनिवार्य वीडियो कॉन्फ्रेंस से जानबूझकर अनुपस्थित रहने, उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने और सरकारी योजना की प्रगति को धीमा करने के कारण पंचायत सचिव को चार्जशीट कर आगामी 15 दिनों के भीतर अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, खंड नगीना में कार्यरत पंचायत सचिव जीएस रणधीर को विभागीय कार्यों में घोर लापरवाही व अनुचित आचरण सहित विभिन्न आरोपों के तहत हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-7 के प्रावधानों के तहत चार्जशीट किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed