{"_id":"63e24692bb557b24ce334c2c","slug":"two-nigerians-arrested-for-cheating-on-matrimonial-website-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-1539-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर ठगी करने वाले नाइजीरिया मूल के दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर ठगी करने वाले नाइजीरिया मूल के दो गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो - 12
इंडिया आने के नाम पर युवती को लगाई 1.64 लाख की चपत
वारदात में प्रयोग 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और छह पासपोर्ट बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गाुग्राम। साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस ने मेट्रोमोनियल वेबसाइट और एप के जरिए महिलाओं से दोस्ती करके उनसे ठगी करने वाले नाइजीरिया मूल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक वेबसाइट पर युवतियों से दोस्ती करने के बाद उनसे मिलने के लिए आने की बात कहते। इसके बाद ज्यादा कैश व महंगा सामान होने का बहाना बनाकर एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट द्वारा पकड़े जाने की बात कहकर रुपये ठग लेते थे। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग 11 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और छह पासपोर्ट बरामद किए हैं।
एसीपी अपराध प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि साइबर थाना ईस्ट क्षेत्र पुलिस को दी शिकायत में यूपी के सुल्तानपुर निवासी रीमा वर्मा ने कहा कि वह गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 में रहती हैं। इसकी शादी एप व संगम एप पर प्रोफाइल है। जुलाई 2022 में इसके पास एक लड़के की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई जो बेंगलुरु का दिखा रहा था। रीमा ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली और उससे बात करने लगी। उस लड़के ने खुद का परिचय फ्रांस मूल के कूमा जॉर्डन के रूप में दिया। साथ ही बताया कि वह पायलट है।
कूमा जॉर्डन ने कहा कि वह भारत आ रहा है और उन्हें विश्वास दिलाने के लिए टिकट भेज दी। 31 जनवरी को रीमा के पास मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम अधिकारी का कॉल आया। जिसने कूमा जॉर्डन को येलो कार्ड देने के लिए 55 हजार रुपये की मांग की। यह रकम उन्होंने अपने यूपीआई गूगल-पे के जरिए भेज दी। इसके बाद दिल्ली आने के लिए 15 हजार रुपये उनसे ठग ने अपने यूपीआई एकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी कस्टम डयूटी के नाम पर 94 हजार रुपये लेने के लिए फोन किया तो रीमा को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ।
विज्ञापन
एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के निर्देशन में साइबर क्राइम ईस्ट पुलिस ने नाइजीरियन मूल के आरोपी नमार्टीन वेलेनटॉम को दिल्ली के सूरज विहार व टोनी इफएनी को दिल्ली के मोहन गार्डन से गिरफ्तार कर लिया।