{"_id":"6904f4f9d7ff0839720d6474","slug":"two-milch-buffaloes-stolen-along-with-their-calves-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107403-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दो दुधारू भैंसें पड्डों सहित चोरी, पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दो दुधारू भैंसें पड्डों सहित चोरी, पुलिस को दी शिकायत
Fri, 31 Oct 2025 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र के लाहाबास गांव से चोरों द्वारा दो दुधारू भैसों को चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी के बाद रास्ते में पशु चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
नसीम पुत्र आजाद ने बताया कि बीते 27 अक्तूबर को रात्रि के समय किसी ने उनकी एक दुधारू भैंस और उसके पड्डे को चोरी कर लिया। उनके चाचा सैकूल पुत्र इस्लाम की भी एक दुधारू भैंस को उसके पड्डे सहित अज्ञात चोर उठा ले गए।
ग्रामीणों को जब सुबह करीब साढ़े पांच बजे चोरी का पता चला तो उन्होंने अपने स्तर पर भैंसों की तलाश शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पापड़ा मोड़ स्थित मस्जिद और पास के मकानों के कैमरों में देखा गया कि रात करीब चार बजे के आसपास दो भैंसों को एक पिकअप गाड़ी में ले जाया जा रहा है। वीडियो में चालक के अलावा दो व्यक्ति गाड़ी के ऊपर बैठे हुए नजर आए हैं। पीड़ित नसीम ने थाना पिनगवां पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पिनगवां थाना प्रभारी सुभाष चंद ने कहा कि भैंस चोरी होने की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश जारी है। जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।