{"_id":"6af76132f9e5577bf50f43f9","slug":"two-m3m-projects-sealed-for-violating-grap-norms-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107263-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ग्रेप के नियमों की अवहेलना करने पर एम3एम के दो प्रोजेक्ट सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ग्रेप के नियमों की अवहेलना करने पर एम3एम के दो प्रोजेक्ट सील
विज्ञापन
शहर में लगातार खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है वायु प्रदूषण
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लागू ग्रैप की पाबंदियों का उल्लंघन करने पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई की है। बोर्ड ने बीते दो दिन में बिल्डर एम3एम के दो निर्माण प्रोजेक्ट को सील कर दिया है। इन प्रोजेक्ट्स पर जल्द ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।
सील किए गए प्रोजेक्ट्स में सेक्टर-113 स्थित स्मार्ट वर्ल्ड एडिशन और सेक्टर-65 स्थित एम3एम एल्टीट्यूड शामिल हैं। शहर में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। इसके बावजूद बिल्डर अपनी परियोजनाओं में निर्माण कार्य जारी रखे हुए थे। बोर्ड की टीम जब निरीक्षण करने पहुंची, तो पाया कि निर्माण सामग्री को ढका नहीं गया था। साइट पर निर्माण कार्य भी चल रहा था। टीम ने आरएमसी प्लांट सहित अन्य चीजों को भी सील कर दिया। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद कई बिल्डर प्रदूषण नियंत्रण के बचाव कार्यों में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे अपनी परियोजनाओं को पूरा करने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। क्षेत्रीय अधिकारी हरीश ने बताया कि बोर्ड की टीमें लगातार निर्माणाधीन साइटों का निरीक्षण कर रही हैं। ग्रैप नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही जुर्माना लगाया जाएगा।