फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two killed in separate road accidents

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Sat, 28 Feb 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two killed in separate road accidents
गुरुग्राम। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में पटौदी रोड पर गढ़ी गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसकी वजह से पीछे चल रहा दूसरा ट्रक उससे टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में पीछे चल रहे ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनीपत निवासी संजय के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामला सदर थाना क्षेत्र में हुआ। शुक्रवार सुबह की सैर से लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-39 हाउसिंग बोर्ड निवासी धनवंत सिंह के रूप में हुई है। वह रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से रिटायर्ड कर्मी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed