फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two including a data analyst died in tractor trolley collision

रैपिडो कैप्टन और बुकिंग करने वाले की मौत: गुरुग्राम में ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की गई जान

Thu, 01 Oct 2026 07:28 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Thu, 01 Oct 2026 07:28 PM IST
सार

बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार सौरभ और दिव्यांश को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। चालक फरार है।

विज्ञापन
Two including a data analyst died in tractor trolley collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरहौल के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार व अनियंत्रित चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को रहागीरों ने निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया,जहां पर दोनों को ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग गया। मृतकों में एक गुड़गांव की प्राइवेट कंपनी में डाटा एनालिस्ट के तौर पर काम करता था, जो सुबह के समय रैपिडो चलाता था। मृतकों की पहचान मूल रूप से मध्य प्रदेश के जिला सतना के नागोद निवासी सौरभ और विदिशा जिले के चाणक्यपुरी निवासी दिव्यांश के रूप में हुई है।

विज्ञापन

सौरभ सेक्टर-56 स्थित आईटी कंपनी में डेटा एनालिस्ट के तौर पर काम करते थे। इस नौकरी के अलावा वह अतिरिक्त आमदनी के लिए पार्ट टाइम रैपिडो में भी मोटरसाइकिल टैक्सी के तौर पर चलाने का काम करते थे। हर रोज की तरह सौरभ बृहस्पतिवार सुबह स्कूटी से सेक्टर-56 स्थित अपने ऑफिस के लिए निकले थे। तभी दिव्यांश नाम के युवक की राइड आई। सौरभ ने दिव्यांश को लिफ्ट दे दी। दोनों सरहौल के पास पहुंचे ही थे कि तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

टक्कर के बाद दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और ट्रैक्टर का पहिया स्कूटी को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों युवकों को सिर और छाती समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर के नंबर प्लेट के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed