फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two illegal colonies demolished in Bhondsi

Gurugram News: भोंडसी में दो अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कीं

Wed, 11 Oct 2023 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two illegal colonies demolished in Bhondsi
जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन ने की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज कराने की दी गई चेतावनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन ने मंगलवार को भोंडसी क्षेत्र में सात एकड़ में बन रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। अवैध कॉलोनी बनाने वालों को चेतावनी दी है कि अगर निर्माण जारी रखा तो उनके खिलाफ विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।
डीटीपी विभाग को सूचना मिल रही थी कि भोंडसी और महेंद्रवाड़ा में कुछ लोग अवैध कॉलोनी बनाने का काम कर रहे हैं। जांच में सूचना सही पाई गई। इसके बाद मंगलवार को विभाग की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। यहां पर भोंडसी में पांच एकड़ में एक अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी। यहां पर दो डीपीसी स्तर के निर्माण और बनाई जा रही सड़कों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

दो एकड़ में एक कॉलोनी महेंद्रवाड़ा में बनाई जा रही थी। यहां पर चार बाउंड्री और बनाई जा रही सड़कों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह मौजूद थे। डीटीपी बिनेश कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को बताया कि अवैध कॉलोनी में जमीन न खरीदें। विभाग की ओर से शुभम शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed