फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two-hour strike in the district hospital today

Gurugram News: जिला अस्पताल में दो घंटे की हड़ताल आज

Mon, 08 Jun 2026 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Two-hour strike in the district hospital today
हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष द्वारा अभद्र टिप्पणी के विरोध में उतरीं प्रदेश की नर्सिंग ऑफिसर्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर्स ने पीएमओ को एक पत्र सौंपा। पत्र में नौ जून को प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर्स की ओर से दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय कुरुक्षेत्र के नागरिक अस्पताल में हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया द्वारा नर्सिंग ऑफिसर्स के साथ अभद्र टिप्पणी व गलत व्यवहार पर लिया गया। साथ ही रेणु भाटिया से माफी मांगने की भी बात कही गई है।

नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक हरियाणा, सभी सिविल सर्जन के नाम दिए गए पत्र में कहा गया कि सात जून 2026 को हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया द्वारा कुरुक्षेत्र के नागरिक अस्पताल में डॉक्टर द्वारा किए गए रेप केस की जांच के दौरान नर्सिंग ऑफिसर के साथ अभद्र व्यवहार व गलत टिप्पणी की गई। एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि नर्सिंग ऑफिसर्स की ड्यूटी इनडोर में होती है। ओपीडी में फिमेल हेल्पर होती हैं। डॉक्टर को फीमेल हेल्पर को खुद बुलाना पड़ता है। जब भी किसी फीमेल मरीज का चेकअप करते हैं तो डॉक्टर्स के प्रोटोकॉल में यह होता है। इस विरोध में मंगलवार 09 जून 2026 को हरियाणा के सभी जिलों के स्वास्थ्य संस्थानों में दो घंटे (सुबह 10 से 12 बजे) की पेन डाउन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed