फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two fraudsters arrested for cheating in the name of increasing credit card limit

Gurugram News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 जालसाज गिरफ्तार

Fri, 24 May 2024 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two fraudsters arrested for cheating in the name of increasing credit card limit
आरोपियों से 8 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, डेबिट कार्ड व 50 हजार रुपये की नकदी बरामद
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को साइबर साउथ थाना पुलिस टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर जांच में जुटी है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, डेबिट कार्ड व 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
एसीपी साइबर क्राइम अपराध प्रियांशु दीवान ने बताया कि पांच दिन पहले एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में एक शिकायत में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 96 हजार रुपये की ठगी होना बताया । शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने मामले की छानबीन कर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पश्चिम पुरी, दिल्ली से गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान अरविंद गौतम निवासी अमन विहार, दिल्ली उम्र-33 वर्ष व सुनील चौहान निवासी सोनीपत, उम्र-36 वर्ष के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी सुनील चौहान बैंक कर्मचारी बनकर लोगों के पास कॉल करके क्रेडिट कार्ड की डिटेल तथा ओटीपी प्राप्त करता था तथा आरोपी अरविंद गौतम क्रेडिट कार्ड डिटेल तथा ओटीपी के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed