{"_id":"65e4c44675744c10f4048784","slug":"two-crores-were-cheated-from-a-businessman-on-the-pretext-of-good-profits-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-26581-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अच्छे मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से दो करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अच्छे मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से दो करोड़ ठगे
विज्ञापन
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अच्छे मुनाफे का झांसा देकर कुछ लोगों ने एक कारोबारी से दो करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपियों ने एक ऑटो कंपनी में इनकम टैक्स से बचाने के लिए किसी को पैसे देने का झांसा दिया था। दस फीसदी ब्याज के साथ जीएसटी समेत पैसे वापस करने के नाम पर दो करोड़ रुपये ले लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सेक्टर सात निवासी दीपक भल्ला कंपनियों में खाना सप्लाई करने का काम करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नवादा निवासी बॉक्सर मनोज यादव उसकी कैंटीन में गैस सप्लाई करता था। आरोपी एक माह पहले सत्यम ऑटो कंपनी सेक्टर 3 आईएमटी मानेसर में मिला था, उसके साथ महेश शर्मा नाम का व्यक्ति भी था जो प्रॉपर्टी का काम करता है। मनोज ने कहा कि महेश के साथ काम करने में अच्छा मुनाफा हो जाएगा। महेश ने बताया कि कुछ समय पहले हीरो कम्पनी जोकि हीरो होंडा चौक पर है, उस पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी, जिसको उसने रुकवाया था, उसके बदले किसी को 1200 करोड़ रुपये कैश देने हैं, यदि नकद रुपये दे दो तो उस पैसे को 10 परसेंट बढ़ा कर जीएसटी के साथ हीरो ग्रुप की किसी भी कंपनी से पैसा आ जाएगा। पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया और मनोज के अनुसार महेश शर्मा के ऑफिस में मीटिंग हुई। इसमें सुरेश दलाल, बह्म प्रकाश यादव तथा सुरेश दलाल उर्फ मुक्कु मिला। तीनों ने महेश द्वारा बताई गई बातों को दोहराया। पीड़ित ने 70 लाख रुपये 30 जनवरी को दे दिए। आरोपियों ने मुनाफे के दो बैंक अकाउंट में 4,318,576 डलवाया। आरोपियों ने झांसा देकर पीड़ित से 2 करोड़ रुपये ले लिए। जब पीड़ित को 10 फीसदी की दर से जीएसटी सहित पैसा नहीं आया तो महेश व मनोज से पूछा। आरोपियों ने पैसे देने के बात कही लेकिन नहीं मिला।