फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two crore extortion sought from former councilor

पूर्व पार्षद से मांगी दो करोड़ की रंगदारी

Sat, 03 Jul 2021 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Two crore extortion sought from former councilor
गुरुग्राम। सेक्टर-89 में रहने वाले भाजपा नेता और वार्ड-12 के पूर्व पार्षद एवं प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान को दो युवकों ने फोन कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रकम न देने पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। मामला दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद चौहान ने थाना सेक्टर-10 में मामला दर्ज कराते हुए बताया है कि शुक्रवार दोपहर उनके पास उनके दोस्त सोमपाल का फोन आया। उसने बताया कि उनके पास नरेंद्र उर्फ भंडी निवासी हरसरू व डब्बू उर्फ बौंद का फोन आया था। वह उनके बारे में पूछ रहे थे। दोस्त सोमपाल की बात सुनकर जब पूर्व पार्षद ने नरेंद्र को फोन करके कारण पूछा तो उसने फोन काट दिया।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद ही नरेंद्र ने वाट्सऐप कॉल की और कहा कि तुरंत मिलकर दो करोड़ रुपये का इंतजाम करके दो, नहीं तो घर में घुसकर जान से मार देंगे। पूर्व पार्षद ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र और डब्बू दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। कई मामलों में जेेल जा चुके हैं। दोनों से उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed