फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two convicted, including the then female pharmacist of Rajiv Gandhi Hospital

Gurugram News: राजीव गांधी अस्पताल की तत्कालीन महिला फार्मासिस्ट समेत दो दोषी करार

Wed, 05 Nov 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two convicted, including the then female pharmacist of Rajiv Gandhi Hospital
अदालत में पेश किया था फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट, 10-10 महीने की सजा
विज्ञापन


आईआरईओ कंपनी के पूर्व सीईओ को हुई सजा

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अदालत में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट पेश करने पर आईआरईओ कंपनी के पूर्व सीईओ और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (दिल्ली) की तत्कालीन महिला फार्मासिस्ट को दोषी करार दिया गया है। जिला अदालत ने दोनों को 10-10 महीने की सजा सुनाई है। गोल्फ कोर्स रोड स्थित मंगोलिया सोसाइटी निवासी पूर्व सीईओ रमेश संका और साहिबाबाद के सेक्टर-2 निवासी फार्मासिस्ट मीनू शर्मा पर अदालत ने 1500-1500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट के मामले में शिवाजी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

सेक्टर-65 थाना पुलिस ने आईआरईओ कंपनी की शिकायत पर पूर्व सीईओ रमेश संका के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कंपनी की तरफ से दी गई शिकायत में बताया गया था कि 28 दिसंबर 2016 को उन्होंने कंपनी छोड़ते समय गोपनीयता, गौर-प्रतिस्पर्धा और गैर-मानहानि समझौता किया था। कंपनी का आरोप है कि उन्होंने कंपनी के क्लाइंट का डाटा अपने पास रख लिया और अन्य लोगों के साथ मिलकर एक पार्टनरशिप की और कंपनी के खिलाफ मामले दर्ज कराने की कोशिश की। इसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास है जिसमें वह रुपये लेकर शिकायत वापस लेने की बात कर रहा है।
विज्ञापन


इसी मामले में 17 अप्रैल 2023 को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास विनय काकराण की अदालत में सुनवाई होनी थी। रमेश संका के पक्ष की तरफ से राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का एक मेडिकल सर्टिफिकेट पेश किया गया। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो मामले की जांच की गई। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि उस दिन रमेश संका अस्पताल गए ही नहीं थे। जांच में पता चला कि उन्होंने अस्पताल की तत्कालीन फार्मासिस्ट मीनू शर्मा की सहायता से मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाया था। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद रमेश संका और मीनू शर्मा को 10-10 महीने की सजा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed