फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   two convict of tantrik murder case arrested

तांत्रिक की हत्या में दो आरोपियों को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया

Wed, 29 May 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
two convict of tantrik murder case arrested
तांत्रिक की हत्या में दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-48 सोहना रोड स्थित पार्श्वनाथ ग्रीन विला के बाहर बुकी विजय बत्तरा उर्फ तांत्रिक की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-31 ने दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। दोनों आरोपी कौशल गैंग के सदस्य हैं और उसी के इशारे पर वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों की पहचान नाहरपुर रूपा निवासी कृष्ण व जैतशाहपुर पटौदी निवासी आशू उर्फ हुक्का के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों ने तांत्रिक की हत्या करने की योजना बनाई थी। हत्या से पहले उसकी रेकी की थी तथा वारदात के दिन उसकी गाड़ी के शीशे पर डंडा मारकर तोड़ दिया था। 22 फरवरी की रात को आरोपियों ने पाश्र्वनाथ ग्रीन विला के सामने तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपियों की तलाश में थाना पुलिस सहित अपराध शाखा की टीम लगी हुई थी। मामले में अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन्हीं दो आरोपियों की गिरफ्तारी बकाया थी। मंगलवार को अपराध शाखा ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। पूछताछ में आशू उर्फ हुक्का ने बताया कि उसने तांत्रिक की हत्या की योजना बनाई थी और वारदात को अंजाम दिया था। कृष्ण ने उसकी रेकी की थी और सोसाइटी के सामने उसकी गाड़ी पर डंडा मारकर शीशा तोड़ दिया था। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed