फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two commercial units sealed for non-payment of property tax

Gurugram News: संपत्ति कर नहीं देने पर दो व्यावसायिक इकाइयां सील

Sat, 14 Mar 2026 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Two commercial units sealed for non-payment of property tax
संवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर की दो व्यावसायिक इकाइयों को सील किया है। इन दोनों इकाइयों पर लाखों रुपये का संपत्ति कर बकाया था और बार-बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया था।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के अनुसार जोन-4 की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पहली सीलिंग कार्रवाई टेकप्रो सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड पर की। इस संपत्ति पर 34,61,639 रुपये का संपत्ति कर बकाया था, जिसके चलते निगम ने इसे सील कर दिया। दूसरी कार्रवाई पीबीजे एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड पर की गई, जो सेक्टर-30 स्थित स्टार मॉल में संचालित है। इस इकाई पर 35,48,307 रुपये का संपत्ति कर बकाया पाया गया। निर्धारित समय में कर जमा नहीं करने के कारण निगम ने इस संपत्ति को भी सील कर दिया।
विज्ञापन


निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी संपत्ति मालिकों से समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अपील की है, ताकि उन्हें दंडात्मक कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed