फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two children were killed in a collision with a speeding car; the driver fled the scene.

Gurugram News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बच्चों की मौत, चालक फरार

Sat, 31 Jan 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two children were killed in a collision with a speeding car; the driver fled the scene.
फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक लड़के कार्तिक की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव बिरहेड़ा में 28 जनवरी की शाम हादसा हुआ, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र अपने घर लौट रहे थे, उनके साथ भाई की पत्नी सपना, भतीजी माही और उनका बेटा कार्तिक भी थे। सभी फर्रुखनगर से अपने गांव जा रहे थे। कैम्ब्रिज स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मुशेदपुर की तरफ से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि माही, सपना और कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। गांव के लोगों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल फर्रुखनगर ले जाया गया। डॉक्टरों ने माही को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार्तिक को निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सपना का इलाज जारी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed