{"_id":"678be66efe796125e10cdfe4","slug":"two-brothers-riding-a-bike-died-in-collision-with-a-dumper-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100582-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत
विज्ञापन
केएमपी पर हुआ हादसा, अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। जिले की सीमा से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर थाना रोजका मेव सीमा में तेज गति से चल रहे डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतकों में मामा और फूफी के भाईयों का रिश्ता था। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वाल्मीकि बस्ती लेबर कॉलोनी जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले राहुल देव और बादल बावल रेवाड़ी की एक कंपनी और एक ढाबे पर नौकरी करता था। बीते शुक्रवार शाम राहुल और बादल बाइक से केएमपी के रास्ते बावल आ रहे थे। देर रात करीब दस बजे रोजका मेव थाना सीमा के गांव खोडबसइ के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बादल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल को नल्हड़ मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित परिजन मनोज कुमार के बयान पर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।