फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two bike riders died in separate road accidents

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत

Mon, 28 Jul 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in separate road accidents
- संबंधित थानों की पुलिस कर रही मामलों की छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। बजघेड़ा थाने और बादशाहपुर थाने की पुलिस दोनों हादसों की जांच कर रही है। पुलिस ने संबंधित थानों में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में बीते शनिवार की रात द्वारका एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वैशाली (बिहार) के रामहर गांव निवासी प्रकाश गौतम (31 वर्ष) के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में दिल्ली के बिजवासन में रह रहा था।
प्रकाश गौतम दिल्ली में रहकर रैपिडो और ओला एप के माध्यम से बाइक चलाता था। बीते शनिवार की देर रात ड्यूटी खत्म करके गुरुग्राम से द्वारका एक्सप्रेसवे होते हुए बिजवासन की ओर जा रहा था। रास्ते में बजघेड़ा थाना क्षेत्र में पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण प्रकाश गौतम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी त्रिलोक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चालक की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, बादशाहपुर थाना क्षेत्र में बीते शनिवार रात वाटिका चौक अंडरपास में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मण विहार निवासी यतिन कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है। यतिन कुमार गुरुग्राम के सेक्टर-65 स्थित निजी कंपनी में काम करता था। यतिन कुमार बीते शनिवार की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद करीब 12 बजे बाइक से घर की ओर जा रहा था। रास्ते में वाटिका चौक अंडरपास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के दौरान कोई हेलमेट नहीं मिला। इस हादसे में किसी अन्य वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने की बात सामने नहीं आई है। बादशाहपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed