फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested including an Axis Bank employee involved in cyber fraud

Gurugram News: साइबर ठगी में शामिल एक्सिस बैंक के कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार

Sat, 22 Mar 2025 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including an Axis Bank employee involved in cyber fraud
आरोपी बिटकॉइन में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने में था शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिटकॉइन में निवेश के नाम पर 31 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर अपराध पूर्व ने एक्सिस बैंक के मैनेजर समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान सिरसा के ढाणी कालांवली निवासी हरविंद्र और बंसल कॉलोनी निवासी तरुण के रूप में हुई है। थाना पुलिस अब तक बैंकों के 31 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से अधिकतर बैंक कर्मचारियों पर साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप सामने आए हैं।

गत 20 दिसंबर 2024 को पुलिस थाना साइबर क्राइम ईस्ट, गुरुग्राम में एक शिकायत बिटकॉइन में निवेश के नाम पर करीब 31 लाख रुपये की ठगी होने को लेकर मिली। इस शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम ईस्ट की टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, इस संबंध में एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के निर्देश पर इंस्पेक्टर अमित कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 फरवरी 2025 को दो आरोपियों को कालांवली सिरसा से गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान तरुण निवासी बंसल कॉलोनी जिला सिरसा व हरविन्द्र निवासी ढाणी कालांवली जिला सिरसा के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हरविंद्र का बैंक खाता 31 लाख रुपये की ठगी में प्रयोग हुआ था। आरोपी हरविंद्र ने यह बैंक खाता 2.5 प्रतिशत कमीशन में उक्त आरोपी तरुण बंसल को दिया था। आरोपी तरुण बंसल पिछले 2.5 वर्ष से एक्सिस बैंक कालांवली, सिरसा में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था। आरोपी तरुण बंसल ने आरोपी हरविन्द्र से लिए हुए बैंक खाते को 5 प्रतिशत कमीशन पर अन्य साइबर अपराधी को दिया हुआ था। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक चेक बुक बरामद की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed