{"_id":"6a1ad69ef1a000607d086193","slug":"two-arrested-for-stealing-tyres-and-rims-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89704-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: टायर-रिम चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: टायर-रिम चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से लाखों की कीमत के 53 टायर, 08 रिम, 08 अलॉय व्हील, 01 जैक व 600 रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के अलग-अलग इलाके में सोसाइटियों, सेक्टरों व घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासा हुआ है। चोरी की कार में सवार होकर ये आरोपी टायर चोरी की वारदात करते थे।
सेक्टर-93 पुलिस चौकी में 9 मई को एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उन्होंने दोस्त की गाड़ी को एमआरजी बालकनी सोसाइटी, सेक्टर-93, गुरुग्राम के बाहर सर्विस लेन पर खड़ा किया था। जब वह सुबह गाड़ी के पास पहुंचे तो गाड़ी के चारों टायर रिम सहित गायब मिले। सेक्टर-10 थाना में एफआईआर दर्ज की गई। मामले में अपराध शाखा मानेसर की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम की शक्ति पार्क कॉलोनी के सागर (उम्र-28 वर्ष) और नूंह के उजीना गांव के नवीन (उम्र-35 वर्ष) के रूप में हुई।
आरोपी सागर को 26 मई को शक्ति पार्क से व नवीन को 27 मई को एनएच-8 सर्विस रोड, राजनगर से गिरफ्तार किया गया। 27 मई को आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सागर साथियों के साथ मिलकर गाड़ियों की रेकी करता था। जैक की सहायता से गाड़ियों के टायर रिम सहित निकालकर चोरी करते थे। आरोपी नवीन चोरी किए गए टायर खरीदने का कार्य करता था। आरोपी सागर चोरी के टायर 1500 से 2000 रुपये प्रति टायर के हिसाब से बेचता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी सागर ने गुरुग्राम में इस तरह टायर चोरी करने की 16 वारदात करना कबूल किया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के कब्जा से 53 टायर, 08 रिम, 08 अलॉय व्हील, 01 जैक व 600 रुपये बरामद किए गए हैं।