फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested for smuggling doda powder

Gurugram News: डोडा पाउडर की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

Sat, 05 Apr 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for smuggling doda powder
-7 किलो 318 ग्राम डोडा पाउडर बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। क्राइम ब्रांच पलवल की टीम ने मुंडकटी थाना के अंतर्गत गांव बंचारी के निकट ढाबा के पास से 7 किलो 318 ग्राम मादक पदार्थ डोडा पाउडर के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नशीली पदार्थ की बिक्री करने के मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया हैं। जहां अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी ने बताया कि तीन अप्रैल को उनकी टीम थाना मुंडकटी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे एनएच 19 गांव बंचारी नाला पर मौजुद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव बंचारी के निकट हाइवे स्थित देशमेश ट्रक ढाबा पर गांव अलीमेव निवासी अपसर खान व ढावा मालिक कृष्ण पंचर की दुकान की आड़ मे नशीला पदार्थ डोडा पाउडर की तस्करी कर रहे है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम को पहुंचने के बाद आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी कृष्ण ने बताया कि वह अपसर खान के माध्यम से ट्रक ड्राइवरों को डोडा पोस्त बिक्री करता था। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीईटीसी गौरव रंजन के नेतृत्व में जबदुकान की तलाशी ली तो दुकान से प्लास्टिक के कट्टे से 7 किलो 318 ग्राम मादक पदार्थ चुरा पोस्त बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed