{"_id":"64e11ff778354e765c02d8b5","slug":"two-arrested-for-robbing-a-woman-by-showing-a-snake-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-12657-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सांप दिखा कर महिला से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सांप दिखा कर महिला से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
दो हजार रुपये व 2 सांप बरामद, पुलिस ने जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना एरिया में ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कार सवार महिला को सांप दिखाकर लूटपाट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गए दो हजार रुपये व वारदात में प्रयोग किए गए 2 सांप बरामद किए। पुलिस ने दोनों सांपों को वाइल्डलाइफ अधिकारी के हवाले कर जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार सेक्टर-52 सुशांत लोक एस्टेट की साध्या वानी शुक्रवार सुबह अपनी कार से किसी काम से जा रही थी। सेक्टर-52 ट्रैफिक सिग्नल पर दो कथित साधु उनकी ओर आए और माता के नाम पर रुपए मांगे। महिला ने गाड़ी का शीशा खोला तो उसके ऊपर सांप छोड़ दिया। आरोप है कि सांप का डर दिखाकर आरोपी उनसे रुपयों की मांग करने लगे। इस पर महिला ने उनके पास मौजूद दो हजार रुपये दे दिए। रुपये लेते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घाटा रोड सेक्टर-55, गुरुग्राम से काबू कर लिया। जिनकी पहचान रोहित नाथ (उम्र 22 वर्ष) व शाकिब नाथ (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई।