{"_id":"6a2b023b2a521b51a4066ab4","slug":"two-arrested-for-providing-bank-accounts-to-cyber-fraudsters-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91038-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
निवेश पर मुनाफे का लालच देकर की थी 17 लाख की ठगी
गुरुग्राम। साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यूपी के बुलंदशहर का मोंटी और हाथरस का मनीष कुमार के रूप में हुई। साइबर क्राइम थाना पूर्व की टीम ने आरोपी मोंटी को ग्रेटर नोएडा से और मनीष को दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को 1 दिन के रिमांड पर लेकर टीम ने पूछताछ की।
साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस को ये शिकायत 19 फरवरी को एक व्यक्ति ने दी थी। इसमें बताया गया कि ठगों ने मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 17 लाख रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर करवा लिए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना पूर्व की टीम ने जांच करते हुए अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ठगी गई रकम में से लगभग 7 लाख रुपए जिस बैंक खाता में ट्रांसफर हुए थे, वो बैंक खाता आरोपी मोंटी और मनीष ने एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर खुलवा रखा था। आरोपियों ने ये बैंक खाता 1 लाख रुपये में एक अन्य व्यक्ति को बेचा था। आरोपियों ने 4 अन्य बैंंक खाते भी खुलवाकर एक अन्य व्यक्ति को साइबर ठगी के लिए उपलब्ध करवाए थे। मामले में पुलिस टीम आगामी कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो