फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire breaks out in an office on the ninth floor of Vatika Tower in Gurugram

गुरुग्राम: वाटिका प्रोफेशनल टावर की नौवीं मंजिल पर बने कार्यालय में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Mon, 14 Sep 2026 08:16 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 14 Sep 2026 08:16 AM IST
सार

आग लगने की घटना के समय दफ्तर बंद था। जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार्यालय में रखा कीमती फर्नीचर व दस्तावेज पूरी तरह जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
Fire breaks out in an office on the ninth floor of Vatika Tower in Gurugram
बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-66 स्थित वाटिका प्रोफेशनल टावर की नौवीं मंजिल पर बने कार्यालय में 13 सितंबर (रविवार) की रात करीब 10 बजे आग लग गई। आग लगने से कार्यालय में रखी कुर्सियां, फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


आग लगने की घटना के समय दफ्तर बंद था। जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार्यालय में रखा कीमती फर्नीचर व दस्तावेज पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की कई टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे अन्य मंजिलों पर फैलने से रोका। इमारत की नौवीं मंजिल पर लगी आग कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रही थी। 
विज्ञापन


बता दें कि वाटिका प्रोफेशनल टावर एक कमर्शियल बिल्डिंग है, जिसमें विभिन्न कंपनियों और संस्थानों के कई प्राइवेट कार्यालय संचालित होते हैं। आग नौवीं मंजिल पर स्थित एक कार्यालय में लगी थी। आग से कार्यालय के अंदर रखा फर्नीचर, कुर्सियां और अन्य सामान जल गया। फायरकर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य कार्यालयों तक फैलने से रोक लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि इमारत में कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहे हैं और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed