फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested for firing in front of the house of the municipality chairman

नगर पालिका चेयरमैन के घर के सामने गोली चलाने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 16 Apr 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for firing in front of the house of the municipality chairman
गुरुग्राम। छह दिन पहले पटौदी में नगर पालिका के चेयरमैन व शराब कारोबारी चंद्रभान के घर के सामने गोली चलाने वाले दो आरोपियों को दिल्ली के कनॉट प्लेस से गिरफ्तार किया गया है। सीआईए क्राइम ब्रांच फर्रुखनगर की टीम ने दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि पटौदी नगर पालिका के चेयरमैन व शराब कारोबारी को सात दिन पहले कारोबार में बिना पैसा दिए हिस्सेदार बनाने के लिए फोन आया था। उसके दूसरे दिन एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसके घर के सामने छह हवाई फायर किए थे। फर्रुखनगर सीआईए प्रभारी अमित की टीम ने दिल्ली के कनॉट प्लेस से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आकाश और अर्जुन उर्फ गुल्लू निवासी गांव नानूकलां, थाना पटौदी, गुरुग्राम के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है। इनके कब्जे से दो पिस्तौल व कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

दोनों पर दो मामले दर्ज
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि जेल में बंद मुख्य अपराधी अजय उर्फ जेलदार के लिए दोनों काम करते थे। इन दोनों पर पटौदी थाने में मारपीट व दबंगई के दो मामले दर्ज हैं। सीसीटीवी फुटेज से इनकी पहचान हुई। वारदात के बाद आरोपियों ने राजस्थान के हनुमान गढ़ में शरण ले रखी थी। वहां पर भी यह आरोपी कैमरे में कैद हुए हैं। अजय जेलदार दो माह पहले खोड़ गांव में शराब कारोबारी सुजीत ठाकरान व उसके छोटे भाई पार्षद परमजीत ठाकरान की हत्या के मामले में जेल में बंद है। उसके लिए दोनों शुरू से काम कर रहे हैं। इस मामले में फरार चल रहे रोहित की तलाश है, जिसने मोबाइल पर फोन करके लोगों को धमकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed