फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested for cheating Rs 10 lakh in the name of paying electricity bill

Gurugram News: बिजली बिल भरने के नाम पर 10 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार

Sun, 29 Oct 2023 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating Rs 10 lakh in the name of paying electricity bill
बिजली बिल न भरने पर कनेक्शन काटने का मैसेज भेजते थे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर क्राइम वेस्ट थाना पुलिस ने बिजली बिल भरने के नाम पर दस लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दस लाख में से पांच लाख रुपये से क्रेडिट कार्ड का बिल भर दिया। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।


पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि बिजली बिल भरने के नाम पर जालसाजों ने उसके बैंक खाता से लगभग दस लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले में एसीपी साइबर क्राइम विपिन अहलावत की अगुवाई में साइबर क्राइम वेस्ट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार की टीम ने दो आरोपियों को पालम विहार से काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान गुजरात मूल के एजाज शेख व सुरेश भाई के रूप में हुई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पीड़ित से ठगी राशि में से पांच लाख रुपये क्रेडिट कार्ड का बिल भरा था। इसके लिए अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिसे ठगी की रकम में से दस फीसदी हिस्सा दिया गया है। आरोपी अपने अन्य साथी से मिलकर लोगों के पास बिजली बिल न भरने पर कनेक्शन काटने के नाम पर मैसेज भेजते थे। बाद में जब व्यक्ति मैसेज में दिए हुए मोबाइल नंबर पर फोन करता तो, इसके साथी पेमेंट करने के नाम पर लिंक भेज देते हैं, लिंक पर क्लिक करने के बाद उनका बैंक अकाउंट हैक करके खाते से फ्रॉड कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed